Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम- 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ की बैठक

Follow

Published on: 13-07-2024

जुलूस के रूट में बदलाव की अनुमति नहीं, असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा मुहर्रम-2024 के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर रविन्द्र भवन, साक्ची के सभागार में केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों, विभिन्न मुहर्रम समिति के लाइसेंसधारी के साथ बैठक की गई।

बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में संपन्न शांति समिति बैठकों के फीडबैक पर चर्चा की गई तथा मुहर्रम समिति के लाइसेंस धारियों द्वारा पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को सहानूभूतिपूर्वक सुनते हुए उचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया।

उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी सह ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम(एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, एसडीएम घाटशिला, एलआरडीसी, जिला स्तरीय अन्य विभागीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी बैठक में मौजूद रहे।

जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा सभी मुहर्रम समितियों को निदेशित किया गया कि जुलूस मार्ग का विचलन नहीं करें, जिस मार्ग से जुलूस निकलता रहा है उसी से निकालें। प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिस मार्ग से मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा, उसका पूर्व में सत्यापन कर लें। जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी ।

शांति एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के वातावरण में त्यौहार मनाये जाने हेतु सभी उपस्थिति मुहर्रम समिति से अनुरोध किया गया। साथ ही जुलूस निकाले जाने के दिशा-निर्देशों एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं से सभी को अवगत कराया गया। सभी मुहर्रम समितियों को अपने 20-20 वॉलंटियर की सूची संबंधित थाना प्रभारी से साझा करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी को लेकर सक्रिय कमिटी मेंबर को दायित्व दिए जाने की बात कही गई।

भ्रामक सूचना की जानकारी प्रशासन को दें

सोशल मीडिया पर यदि किसी तरह की झूठी खबर या अफवाह फैलाई जाती है तो अविलंब इसकी सूचना नजदीकी थाना या प्रशासनिक पदाधिकारियों को देने की अपील की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष टीम नजर रखेगी ताकि किसी भी प्रकार से सामाजिक सौहार्द्र के वातावरण को कोई शरारती तत्व बिगाड़ नहीं पायें। बाइकर्स गैंग तथा नशापान कर हुड़दंग मचाने वालों के विरूद्ध भी सख्ती का निर्देश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel