Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नीलाम पत्रवाद की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 03-07-2024

15780 वाद लंबित, सभी पदाधिकारियों को 10-10 बड़े बकायेदार चिन्हित कर अग्रेत्तर कार्रवाई के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने लंबित नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों की सुनवाई को अपने रूटीन कार्यों में शामिल करने की बात कही।

‘लंबित वाद की नियमित समीक्षा कर ऋण वसूली की प्रक्रिया में लायें तेजी’

28 नीलाम पत्र पदाधिकारियों के पास कुल 15780 वाद लंबित हैं जिनमें बकाया 565 करोड़ रू. से ज्यादा की है। जिला दण्डाधिकारी सप उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 10-10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर संबंधित मामलों की नियमित सुनवाई करें तथा प्राथमिकता के आधार पर प्रतिमाह अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली की कार्रवाई करें ।

सभी जिलास्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्गत वारंट, प्राप्त आपत्तियों, नोटिस तामिला हेतु लंबित मामलों आदि के संबंध में भी अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस संदर्भ में सभी संबंधित पदाधिकारियों को रजिस्टर का मिलान करने तथा थाना के स्तर से कार्रवाई को लेकर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों से समन्वय बनाने का निर्देश दिए। साथ ही बैंकिंग संस्थानों एवं पक्षकारों के बीच वादों से संबंधित अधतन प्रतिवेदन को नीलाम पत्र पदाधिकारियों से साझा करने एवं समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, एलआरडीसी श्री गौतम कुमार, एसडीओ घाटशिला श्री सच्चिदांनद महतो, एसडीओ धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, सीओ जमशेदपुर सदर श्री मनोज कुमार, सीओ मानगो, पोटका, गुड़ाबांदा एवं घाटशिला समेत अन्य सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel