Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सिद्धो-कान्हू कृषि एव वनोपज जिला सहकारी संघ लि. के निदेशक पर्षद की बैठक, स्थानीय उत्पादों का संग्रहण, प्रसंस्करण एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा

Follow

Published on: 05-08-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हू कृषि एव वनोपज जिला सहकारी संघ लि. के निदेशक पर्षद की बैठक आहूत की गई। बैठक में स्थानीय कृषि एवं वनोपज आधारित प्रसंस्करण इकाइंयां स्थापित कर स्थानीय उत्पाद को पहचान एवं बाजार तथा किसानों के समृद्धि के लिए खासकर काजू प्रोसेसिंग यूनिट, बांस से संबंधित लघु उद्योग यूनिट तथा टॉमेटो सॉस प्रोसेसिंग यूनिट अधिष्ठापन हेतु डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाते हुए विभाग को प्रस्ताव बढ़ावने का निर्देश दिया गया ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि वनोपज के अन्तर्गत काजू, बांस, इमली एवं महुआ तथा कृषि उत्पाद अन्तर्गत धान, टमाटर एंव सब्जियों का बहुतायत मात्रा में जिले में उत्पादन होता है। ऐसे में जरूरी है कि किसानों के हित को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाते हुए सहकारी संघ के माध्यम से सभी के समृद्धि की दिशा में कार्य किया जाए।

सिद्धो-कान्हों कृषि एव वनोपज जिला सहकारी संघ लि० के कार्यालय के संचालन हेतु उपस्कर क्रय हेतु 16 लाख रू. का अनुमोदन किया गया। इसके अलावे कार्यालय संचालन हेतु भवन आवंटन एवं उसके रखरखाव पर चर्चा की गई । साथ ही दैनिक कार्यों के सम्पादन हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत स्वीकृत पदों के तहत अधिकारियों, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हेतु विभाग से पत्राचार करने का निदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। इसके अलावे स्थापना मद के व्यय की भी चर्चा की गई।

बैठक में सिद्धो-कान्हू कृषि एंव वनोपज जिला सहकारी संघ लि० में शामिल कुल 20 लैम्पस सदस्यों के अलावे मुटुरखाम लैम्पस, प्रखण्ड-चाकुलिया को नये सदस्य के रूप सदस्यता के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।

बैठक में पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती आशा टोप्पो समेत पर्षद के सदस्य उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel