Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Follow

Published on: 04-03-2024

स्वरोजगार के लिए महिलाओं, युवाओं एवं छोटे उद्यमियों को ऋण देने में लचिला रूख अपनाएं बैंक… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक (DLRC)आयोजित की गईं। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023- 2024 की तृतीय तिमाही का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मुद्रा योजना और PMEGP तथा PMFME योजनाओं में सभी बैंकों को स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र ऋण संवितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिससे जिले का अनुपात और भी बेहतर हो सके। बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं के आवेदन का यथाशीघ्र निष्पादन करें। उन्होंने बैंको को संवेदनशील होकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों के लिए काम करने का संदेश दिया।

वार्षिक जमा ऋण अनुपात में बैंकों द्वारा साल दर साल 48.55 % के विरुद्ध 51.62 % की उपलब्धि प्राप्ति की गई। कुल 8,54,612 प्रधानमंत्री जन धन योजना खाता में से 65,145 शून्य राशि में खोला गया और आधार सीडिंग प्रतिशत 88.77 रहा।

सरकार केंद्रित योजनाओं के अनुपालन में भी जिले के बैंको ने अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवम अटल पेंशन योजना में जिले का अनुपात बेहतर हुआ है।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ बैंकों का प्रदर्शन प्रायोरिटी सेक्टर में असंतोषजनक है जिसमें अत्यधिक सुधार की जरूरत बताई गई और शहरी निकाय अधिकारियों के सहयोग से फुटपाथ विक्रेताओं के लिए ऋण वितरण कैंप मोड में त्वरित करने का भी निर्देश दिया। बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार हेतु लोगों को ऋण के रूप में आर्थिक मदद पहुंचाने पर बल दिया ।

बैठक में आरबीआई, रांची के अधिकारी श्री सोहम कुमार शोम, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम सहित सभी प्रमुख बैंकों के जिला समन्वयक शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel