Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की शासकीय निकाय की बैठक

Follow

Published on: 14-06-2024

■ कृषि के क्षेत्र में उपज में वृद्धि हेतु नए तकनीकों का करें प्रयोग

रामगढ़ (झारखंड)। गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित एग्रीकल्चर एक्सटेंशन /आत्मा एवं खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना(वित्तीय वर्ष 2024 – 25) के क्रियान्वयन हेतु आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान परियोजना निदेशक आत्मा श्री प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को वर्ष 2023- 24 के लिए विभिन्न प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण, परिभ्रमण, कृषक प्रक्षेत्र पाठशाला, किसान गोष्ठी, किसान मेला सहित अन्य योजनाओं में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी साथ ही वित्तीय वर्ष 2024 – 25 किए जाने वाले कार्यों व योजनाओं के प्रस्ताव के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा को समेति आत्मा सहायय अनुदान के विभिन्न गतिविधियों यथा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के संबंध में प्रत्यक्षण हेतु भूमि का चयन कर किसानों को नई तकनीक की अच्छी तरह से प्रशिक्षण देकर प्रत्यक्षण का कार्य करने का निर्देश दिया साथ ही कृषक गोष्ठी के माध्यम से लाभविंत हो रहे कृषकों की जानकारी अन्य किसानों तक पहुंच कर कृषि के क्षेत्र में अधिक उपज कर आय के स्रोत में वृद्धि करने किसानों को बेहतर प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया, वहीं अंतः जिला परिभ्रमण, अंतः जिला प्रशिक्षण, अंतर राज्यीय परिभ्रमण, अंतर राज्यीय प्रशिक्षण, अंतः राज्यीय परिभ्रमण, अंतः राज्यीय प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो, जिला जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर प्रभात कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर कमलेश पिंगले ,जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel