Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक, समय एवं नियमित राशन वितरण के दिए निर्देश

Follow

Published on: 26-06-2024

डाकिया योजना के पीवीटीजी लाभुकों को महीने के पहले सप्ताह में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अन्तर्गत माह जून,2024 के विरूद्ध 73.19 प्रतिशत ही खाद्यान्न का डोर स्टेप डिलीवरी हुआ है, जिसे दो दिनों के अन्दर शत-प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। माह जून,2024 के विरूद्ध खाद्यान्न का वितरण 57.10 प्रतिशत है, जिसे निर्धारित तिथि 15.07.2024 तक शत प्रतिशत वितरण करने का निदेश दिया गया।

सभी एमओ को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अन्तर्गत प्रत्येक माह के 15 तारीख तक खाद्यान्न का डोर स्टेप डिलीवरी तथा झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के अन्तर्गत प्रत्येक माह के 05 तारीख तक ग्रीन चावल का डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से जन वितरण प्रणाली दुकान तक पहुंचाने का निदेश दिया गया। साथ ही कम वितरण करने वाले जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को शो-कॉज करने का निदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि डाकिया योजना के अन्तर्गत सभी लाभुकों को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में अनिवार्य रूप से खाद्यान्न का पैकेट उनके घर तक पहुंचायें। जिस दिन गोदाम में ट्रक पहुंचता हो, उसी दिन खाद्यान्न को ऑनलाईन इंट्री करने, सहायक गोदाम प्रबंधक को उसी दिन ट्रक से खाद्यान्न का उठाव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

सोना-सोबरन धोती साड़ी योजनान्तर्गत सभी लाभुकों को शत प्रतिशत वस्त्रों का एक सप्ताह के अन्दर वितरण कराते हुए समतुल्य राशि को चालान के माध्यम से जमा कराने का निदेश दिया गया। ERCMS पोर्टल पर बीएसओ एवं डीएसओ लॉगिन में लंबित मामलों को अविलम्ब निष्पादित करने का निदेश दिया गया।

नया राशनकार्ड, डीलर चेंज, डिलीट मेंबर एवं राशनकार्ड सरेन्डर वाले मामलों में भौतिक सत्यापन के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही PGMS पोर्टल में लंबित मामलों को यथासंभव 48 घण्टे के अन्दर निष्पादित करने का निदेश दिया गया। वहीं धान अधिप्राप्ति योजना के अन्तर्गत खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में किसानों के लम्बित भुगतान को अविलम्ब पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/सभी पणन पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel