Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार बकरीद को लेकर थाना स्तर पर आयोजित की जा रही शांति समिति की बैठक

Follow

Published on: 13-06-2024

आपसी भाईचारा एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने, विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग की अपील की गई

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले में थाना स्तर पर बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है । कई थानों में आयोजित बैठक में 17 जून को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और विधि व्यवस्था के संधारण पर चर्चा की गयी।

इस दौरान सभी से आपस में भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। शांति समिति सदस्यों से अपील किया गया कि त्योहार में किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक करें।

कोई भी ऐसा कार्य नही करें जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया माध्यम से अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जायेगी साथ ही असामाजिक तत्वों एवं अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि उत्सव के वातावरण में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए जिलेवासी त्योहार मनायें। उन्होने दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 14 जून तक शांति समिति की बैठक कर शांति की अपील करने का निर्देश दिया है। साथ ही नगर निकाय पदाधिकारियों को साफ सफाई सुनिश्चित कराने, स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट के मरम्मती की आवश्यकता हो तो तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही कहा कि बकरीद पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। ट्विटर फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर होता है, तो तत्काल संबंधित व्यक्ति को चिन्हित करते हुए सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करें।

सीओ और थाना प्रभारियों को समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन छापामारी करने, समय-समय पर जिला मुख्यालय को अपने क्षेत्रों का खैरियत प्रतिवेदन देने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करने आदि का भी निर्देश दिया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel