Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने नजारत एवं स्थापना शाखा का किया निरीक्षण, महत्वपूर्ण संचिका, पंजी आदि की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 16-04-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा नजारत एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण कर सरकारी दस्तावेजों, पंजी एवं संचिकाओं का अवलोकन किया गया।

इस दौरान उन्होने आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, सी.एन.सी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण रिकॉर्ड संधारण की जांच की तथा कमियों को रेखांकित करते हुए उसे अद्यतन करने, सरकारी नियमावली के अनुरूप संचिकाओं का संधारण करने के निर्देश दिए।

सरकारी राशि के माध्यम से क्रय की गई सामग्रियों आदि का उचित तरीके से संचिका, भंडार पंजी में संधारण नियमित रूप से करने के निर्देश दिए।

साथ ही समय-समय पर वित्त विभाग और सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करने का निर्देश निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को दिया। वहीं, सरकार के द्वारा जारी महत्वपूर्ण संकल्प, गाइडलाइन को गार्ड फाइल में संधारित करने के निर्देश दिए ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा दोनों शाखा में प्रतिनियुक्त मानव श्रम बल की उपलब्धता की समीक्षा के अलावा दैनिक उपस्थिति पंजी की जांच की गई। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि कर्मी ससमय कार्यालय आएं और अपना बायोमीट्रिक उपस्थिति जरूर दर्ज करें। कर्मियों के बीच कार्य के बंटवारे की जानकारी ली । वहीं, निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय परिसर की समुचित साफ-सफाई, कार्यावधि का समुचित उपयोग करते हुए कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए ।

मौके पर एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता श्री डेविड बलिहार, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel