Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

Follow

Published on: 16-01-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी समस्याओं से संबंधित आवेदनों को संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित विभागीय पदाधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया। इस क्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त के समक्ष अपना आवेदन समर्पित करते हुए एक महिला ने बताया कि उनके घर की बालिका का कुछ लोगों ने फोटो और ऑडियो गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला है।

उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर उन्होंने थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई पर उसके बाद भी अभियुक्त के विरुद्ध कोई ठोस कारवाई नहीं की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी साइबर क्राइम को जल्द इस मामले पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा जनता दरबार में आपसी विवाद, भूमि विवाद समेत अन्य जन समस्याओं से जुड़े मुद्दे भी फरियादियों ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के समक्ष रखा जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होने फरियादियों को यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । मौके पर उन्होने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel