Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठक, इलेक्ट्रॉनिक स्लीप, ड्रेस कोड, आईडी कार्ड, पार्किंग समयावधि तथा अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

Follow

Published on: 05-01-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श किया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग जरूरी है। उन्होने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को यथाशीघ्र पार्किंग का टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति ने पार्किंग शुल्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्लिप देने पर चर्चा किया जिसमें बार कोड, क्यूआर कोड व सीरियल नंबर होंगे जिससे पार्किंग स्लिप को जांच करने में आसानी हो, पार्किंग के नाम पर कोई अनियमितता नहीं कर सके। साथ ही कम से कम 2 घंटे की वैधता के पश्चात अतिरिक्त घंटे के लिए अलग से शुल्क लेने पर विचार किया गया।

इसके अलावा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पूरे दिन के पार्किंग अवधि के लिए भी पास जारी करने का सुझाव दिया गया। वहीं महत्वपूर्ण / भीड़ भाड़ वाले स्थानों जहां पार्किंग से सुगम यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो सकती है वैसे स्थानों पर पूरे दिन के लिए पास नहीं जारी करने का निर्णय लिया गया।

पार्किंग कर्मी अनुशासन में रहें, आमजनों से सहज व्यवहार रखें

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि पार्किंग के नाम पर आमजनों के साथ संवेदकों एवं उनके कर्मियों की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होने पार्किंग कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड, पहचान पत्र (आईडी कार्ड) लागू करने के निर्देश दिए। चिन्हित पार्किंग स्थलों को छोड़कर किसी निजी घर के सामने वाहन पार्किंग नहीं कराने, तय शुल्क से ज्यादा की वसूली नहीं करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त श्री रवि प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक थाना के प्रभारी, माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि, तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel