Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया स्थल निरीक्षण, डिस्पैच सेंटर, वाहन स्टैंड, चुनाव सामग्री रिसीविंग सेंटर और स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष को लेकर की गहन समीक्षा

Follow

Published on: 28-02-2024

जिला उपायुक्त ने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अक्षरशः अनुपालन तथा समुचित व्यवस्था के लिए वैकल्पिक स्थानों का किया आकलन

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल और उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने आज लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया के सुव्यवसथित संचालन के लिए मतदान अधिकारियों को दिए जाने वाली चुनाव सामग्री, डिस्पैच सेंटर, मतदान कर्मियों के लिए वाहन स्टैंड, चुनाव सामग्री रिसीविंग सेंटर और स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष निर्धारण के निमित्त कोपेराटिव कॉलेज, एक्सएलआरआई, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारिओं ने इन सभी स्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान दौरान ईआरओ/एईआरओ और विधानसभा वार मतगणना के लिए लगाए जाने वाले टेबल, मतगणना स्थल, एजेंट की एंट्री, मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में वापसी, जमशेदपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी छह विधानसभा का मतगणना कक्ष कहां बनेगा इसकी भी समीक्षा की तथा जगह का चयन के संबंध में विचार विमर्श किया।

इस दौरान वरीय पदाधिकारियों ने उपर्युक्त परिसरों में सभी आवश्यक केन्द्रों के गठन एवं वहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी संभावित व्यवस्थाओं की जांच की और समस्त विकल्पों की समीक्षा किया। इस क्रम में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निरीक्षण किए गए स्थलों का आकलन किया गया।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel