Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार श्रमिकों के जिला आगमन पर समाहरणालय में किया गया सम्मानित

Follow

Published on: 02-12-2023

उत्तरकाशी टनल हादसे से रेस्क्यू किये गए डुमरिया प्रखंड के 6 श्रमिकों को सकुशल पहुंचाया गया घर

सभी श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड के प्रति जताया आभार

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के 6 श्रमिकों को उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किये जाने के बाद जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रांची से जिला मुख्यालय लाया गया। गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड की पहल पर सभी 6 श्रमिकों को शुक्रवार की देर शाम रांची लाया गया था।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार श्रम विभाग के दो पदाधिकारियों को श्रमिकों को रांची लाने के लिए भेजा गया था जहां से आज दोपहर पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर सभी को समाहरणालय सभागार में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

महामहिम राज्यपाल, झारखण्ड का बहरागोड़ा में कार्यक्रम को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त व्यक्तिगत रूप से समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके, उनके प्रतिनिधि के रूप में मौजूद उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने जिले के सभी रेस्क्यू किए श्रमिक श्री टिंकू सरदार, श्री गुणधार नायक, श्री रंजीत लोहार, श्री रविंद्र नायक, श्री समीर नायक, श्री भुक्तु मुर्मू, श्री महादेव नायक को अंग वस्त्र और शॉल भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इस अवसर पर सभी श्रमिकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों ने अपने साहस और धैर्य के बल पर इस कठिन परिस्थिति का सामना किया है, इनका सकुशल लौटना हम सभी के लिए खुशी की बात है।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड के आदेशानुसार सभी 6 श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन योजनाओं में अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र का लाभ, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड निर्माण या अन्य अहर्ता रखने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

इस मौके पर सभी श्रमिकों ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा रेस्क्यू के दौरान जो हौसला बढ़ाया गया तथा रेस्क्यू उपरांत उत्तराखंड से रांची आने तथा जिला प्रशासन द्वारा अब घर तक पहुंचने में जो सहयोग प्राप्त हुआ उसके लिए हृदय से आभारी हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel