Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आश्रय गृह, बेघरों, राहगीरों के बीच बांटे कंबल, ठंड से सुरक्षित रहने की किया अपील

Follow

Published on: 19-12-2023

नगर निकाय तथा प्रखंड के पदाधिकारी निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थानों में नहीं सोएं : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रात्रि में क्षेत्र भ्रमण कर आश्रय गृह, बेघरों, रिक्शावालों, फुटपाथ पर सो रहे लोग व अन्य जरुरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जे पी सेतु बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह, बारीडीह टेम्पो स्टैंड स्थित आश्रय गृह, नया कोर्ट स्थित आश्रय गृह, कुष्ठ आश्रम बाराद्वारी में कम्बल का वितरण किया। कम्बल वितरण के क्रम में उन्होने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंढ से बचने की सलाह दी।

साथ ही सर्वजन पेंशन, राशन कार्ड आदि की भी जानकारी ली। कुष्ठ आश्रम बाराद्वारी में एक बुजुर्ग ने पेंशन तथा एक अन्य ने राशन कार्ड की मांग की जिसको लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर समाधान का निर्देश दिया गया। मौके पर उन्होने नजदीकी रैन बसेरा में भी खुले स्थान में सो रहे लोगों को शिफ्ट करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जब तक बाहर जाना अति आवश्यक नहीं हो यथासंभव घर के अंदर ही सुरक्षित रहें। विशेषकर वृद्ध एवं बच्चे सुबह का समय एवं देर शाम के बाद घरों में ही रहें, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि स्थानीय समाचार पत्र, रेडियो या टेलीविजन के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें। यदि घर से बाहर जाना आवश्यक हो तो शरीर पर समुचित गर्म कपड़ों को पहन कर ही निकलें तथा अपने सिर, चेहरा, हाथ एवं पैर को भी गर्म कपड़े से ढक लें।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि शरीर में उष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पौष्टिक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। बंद कमरों में जलती हुई लालटेन, दीया एवं कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते समय धुएं के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें एवं इसके प्रयोग के बाद अच्छी तरह से बुझा दें। हीटर, ब्लोअर आदि का प्रयोग करने के बाद स्विच ऑफ करना न भूलें अन्यथा यह जानलेवा हो सकता है।

इस दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी को निर्देशित किया कि चौक-चौराहे के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी कंबल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रही शीत लहर को देखते हुए जिला में कोई व्यक्ति चाहे वह बेघर हो या कोई अन्य व्यक्ति हो, वह खुले स्थानों में नहीं सोएं इसे सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी रात्रि के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति खुले में तो नही सो रहा।

निरीक्षण करने वाले अधिकारी के पास प्रयाप्त मात्रा में कम्बल होने चाहिए। अधिकारी हर सम्भव प्रयास करे कि ठंड से बचाव के लिए उस व्यक्ति को रैन बसेरा में पहुंचाया जाए। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel