Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 24-01-2024

माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवम परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता जिला स्तरीय समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन

जमशेदपुर (झारखंड)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवम परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता झंडोतोलन करेंगे।

जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को जिला प्रशासन द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा किया गया । परेड में 1 प्लाटून जैप-6, 3 प्लाटून जिला पुलिस बल (सहायक पुलिस सहित), 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा 2 प्लाटून एन.सी.सी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के प्लाटून ने हिस्सा लिया । गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक- 20.01.2024 से चल रहा था, जिसके तहत आज दिनांक 24.01.2024 को अतिम पूर्वाभ्यास किया गया।

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त द्वारा जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल की अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया गया । विधि व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, एंबुलेंस, अग्निशामक आदि को लेकर संबन्धित विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया । उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह भव्यता से मनाया जाएगा। सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में झंडोतोलन होगा।

मौके पर सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel