Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार निदेशक एनईपी की अध्यक्षता में हुई पीएम पोषण से संबंधित बैठक

Follow

Published on: 11-07-2024

छूटे हुए रसोइया का आयुष्मान कार्ड, विद्यालयों में पोषण वाटिका बनाने का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उच्च पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने को लेकर संचालित योजना पीएम पोषण की समीक्षात्मक बैठक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार निदेशक एनईपी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

निदेशक एनईपी श्री अजय साव के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में बच्चों को सप्ताह में दो दिन अंडा या फल तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उच्च पोषणयुक्त साग-सब्जी को भी मध्याह्न भोजन में शामिल करने का निदेश दिया गया।

साथ ही सभी विद्यालयों में मनरेगा से पोषण वाटिका बनाने हेतु निर्देशित किया गया। अबतक करीब 450 विद्यालयों में पोषण वाटिका बनाये गए हैं, शेष विद्यालयों में भी इसे सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

बैठक में निदेशक एनईपी ने कहा कि सभी स्कूल से प्रतिदिन प्रतिवेदन आए कि कितने बच्चे उपस्थित हैं, कितने बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया। सभी बीडीओ के प्रत्येक माह प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमिटी की बैठक करने, कम से कम पांच सरकारी विद्यालयों में स्वयं जाकर पौधारपोण करने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने, सभी रसोईया को आयुष्मान कार्ड एवं सर्वजन पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक तथा शिक्षा विभागीय अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel