Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 15-07-2024

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक हो स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, ग्रामीण स्वास्थ्य उप केंद्रों को सुविधायुक्त बनाएं

15 दिनों में सेविका/ सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति करें, उप विकास आयुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं समेत गर्भवती महिलाओं, कुपोषण उपचार केन्द्र, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, कन्यादान योजना समेत सभी विभागीय योजनाओं में प्रगति कि विस्तृत समीक्षा की गई ।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण की योजनाएं आम नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण तथा उनके जीवन स्तर में बेहतरी को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंचे, स्वास्थ्य उप केन्द्र सुविधायुक्त हों जिससे लोगों को छोटी-छोटी परेशानियों के लिए शहर का दौड़ नहीं लगाना पड़े और उनपर आर्थिक बोझ नहीं पड़े ।

उन्होने शिशुओं के वजन मापी के लिए सभी अस्पतालों में इन्फैंटोमीटर खरीदारी करने के निर्देश दिए । गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण, एचआईवी जांच, ससमय आयरन की गोली देने, टीबी, वीएचएसएनडी कार्यक्रम, डेंगू रोकथाम, सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए ।

वही संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने पर बल देते हुए वैसे क्षेत्रों को चिन्हित करने का निर्देश दिया जहां संस्थागत डिलीवरी का प्रतिशत कम है । बैठक में गर्भवती महिलाओं का एएनसी शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया । साथ ही सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने हेतु विचार विमर्श किया गया ।

‘कुपोषण उपचार केन्द्रों में बेड रिक्त नहीं रहे’

समाज कल्याण विभागीय योजनाओं की समीक्षा में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं पीएम मातृवंदना योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अप्रसन्नता जताई । रिक्त पड़े 34 आंगनबाड़ी सेविका एवं 36 सहायिका के पदों को अगले 15 दिनों में ग्राम सभा कर कम से कम 40 पदों पर नियुक्ति के निर्देश दिए । वहीं 0-6 वर्ष और गर्भवती माताओं की मॉनिटरिंग को लेकर पोषण ट्रैकर एप की समीक्षा में शत-प्रतिशत इंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कुपोषण उपचार केन्द्रों में भर्ती शिशुओं के उपचार की समीक्षा के क्रम में कहा कि शत प्रतिशत कुपोषित बच्चों का समुचित उपचार सुनिश्चित करें, कुपोषण उपचार केन्द्रों में एक भी बेड रिक्त नहीं रहे यह सुनिश्चित करने का निर्देश सभी एमओआईसी, सीडीपीओ, महिला सुपरवाइजर एवं बीपीएम को दिया गया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सभी सीडीपीओ, महिला सुपरवाइजर, बीपीएम-स्वास्थ्य सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel