Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने की कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक

Follow

Published on: 24-07-2024

कैदियों द्वारा तैयार सामग्रियों, स्टेशनरी आदि की क्रय कर सरकारी कार्यालयों में किया जाएगा उपयोग

कैदियों, आवासीय विद्यालय के बच्चों के बीच ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाओं को बढ़ावा दें

जमशेदपुर (झारखंड)।जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा कार्यालय कक्ष में कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में घाघीडीह, साक्ची, घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति आदि की आवश्यक मरम्मति एवं जीर्णोद्धार आदि कार्य की समीक्षा की गई।

इसके अलावे कैदियों के लिए नये कारा निर्माण के लिए भूमि चयन करने का निदेश दिया गया। घाघीडीह कारा में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी को नव निर्मित जल मीनार से जोड़ने का निदेश दिया गया। साथ ही कारा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का निदेश दिया गया।

बिजली की समस्या का स्थाई समाधान के लिए जेरेडा को सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निदेश दिया गया। स्टेशनरी प्रिंटेड सामग्रीयों की खरीद सरकारी कार्यालयों में कराने का निदेश दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4G, 5G जैमर लगाने, आवश्यकतानुसार वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देशा दिया गया। सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर जेल के औचक निरीक्षण का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में कैदियों के लिए पेंटिंग (सोहराई) प्रशिक्षण व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने पर विचार किया गया। रेलवे स्टेशन एरिया में अस्थाई कोर्ट का प्रस्ताव तैयार करने का निदेश दिया गया। सीएसआर के द्वारा घाटशिला कारा में एम्बुलेंस सेवा देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी जिसका संचालन कारा प्रशासन के द्वारा किया जाएगा।

उत्पाद विभाग को बार, दुकान, डीलरों की जांच, नकली शराब कारोबारी पर रेड, उनके विरूद्ध की गई शिकायतों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। जिले में सभी बार की समय सारणी के नियम एवं कायदों की जांच करने का निदेश दिया गया। बार संचालकों का वन टाईम्स लाईसेंस की जांच करने का भी निदेश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसपी सिटी श्री ऋषभ गर्ग, जेल अधीक्षक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, उत्पाद विभाग के प्रभारी पदाधिकारी श्री डेविड बलिहार, एसडीओ धालभूम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel