Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 03-11-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। छठ महापर्व में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो तथा नदी घाटों की ससमय साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर नगर निकाय के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने खरकाई नदी के महाकालेश्वर छठ घाट, बारीडीह घाट, स्वर्णरेखा घाट, दो मुहानी घाट, बेली बोधनवाला घाट, बड़ौदा घाट में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। छठ घाटों की साफ सफाई, उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा उपायों की जांच की। उन्होंने छठ व्रतियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने सभी घाटों में विद्युतीकरण व्यवस्था एवं आसपास के क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट के रिपेयरिंग, नाली आदि में कॉल्वर्ट लगाने, संपर्क सड़कों के समतलीकरण, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव आदि कार्यों को लेकर निर्देशित किया।

मौके पर जमशेदपुर सदर के बीडीओ, सीओ, जेएनएसी के उप नगर प्रशासक, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, कार्यालय के अन्य कर्मी एवं महाकालेश्वर छठ घाट के सदस्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel