Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मानव श्रृंखला का फीता काटकर किया शुभारम्भ, मतदाता जागरूकता का संदेश देने के निकाली गयी बाईक व पैदल रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 15-04-2024

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मानव श्रृंखला का फीता काटकर किया शुभारम्भ, मतदाता जागरूकता का संदेश देने के निकाली गयी बाईक व पैदल रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार व अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा के साथ सोमवार को कलेक्टेªट परिसर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत 25 मई को जनपद में होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोगो को मतदान करने के प्रति जागरूक करने हेतु लगभग 400 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, बाल विकास एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा कतारबद्ध ढंग से बनाई गई मानव श्रृंखला का फीता काटकर शुभारम्भ किया व स्वयं मानव श्रृंखला में अन्य अधिकारियों के साथ सम्मिलित हुए।

    तत्पश्चात जिलाधिकारी ने लोगो को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक मतदान किए जाने हेतु लोगो को प्रेरित करने के लिए कलेक्टेªट परिसर से निकाली गयी बाईक मतदाता जागरूकता रैली व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं की पैदल मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

    बाईक रैली कलेक्टेªट परिसर से कटरा होते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः कलेक्टेªट परिसर में समाप्त हुई एवं पैदल मतदाता जागरूकता रैली मनमोहन पार्क, लक्ष्मी चैराहा होते हुए विकास भवन में समाप्त हुई। इसके साथ ही कलेक्टेªट परिसर में मतदाता जागरूकता रंगोली भी बनाई गयी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा, परियोजना निदेशक श्री ए0के0 मौर्या, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह, श्री प्रभाकर त्रिपाठी, श्री बी0एस0 यादव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel