Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया कोषांग का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, कार्यों की जानकारी ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 20-03-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित मीडिया सह एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार से कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोषांग के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया, समाचार पत्र, टीवी चैनल, पेड न्यूज आदि पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

साथ ही समाचार पत्र के कतरन के साथ रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। प्रतिनियुक्त कर्मियों के उपस्थिति की भी जांच की गई तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा भी चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार का विज्ञापन, वीडियो, टेक्स्ट आदि प्रसारित होने के पूर्व एमसीएमसी कोषांग के पास भेजा जाना अनिवार्य है, इसके लिए पूर्व में ही कोषांग से र्सिटफिकेशन आवश्यक है। उन्होने पेपर कटिंग एवं पेड न्यूज की पहचान करने, चिन्हित होने पर उस पर की जाने वाली कार्रवाई तथा नोटिस व अपील के सभी पहलुओं के संबंध में जानकारी लेते हुए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए जल्द ही फोन नंबर जारी किया जाएगा जिसपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधी कोई शिकायत हो तो आमजनमानस शिकायत दर्ज करा सकेंगे तथा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होने सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी पर बल देते हुए जिलावासियों से अपील भी किया कि चुनावी प्रक्रिया के संबंध में कोई भी अपुष्ट खबर को दूसरों को फॉरवर्ड नहीं करें, कोई भ्रामक समाचार या वीडियो सोशल मीडिया के किसी भी माध्यम से प्राप्त होने पर सर्वप्रथम प्रशासन से पुष्टि जरूर करा लें अन्यथा भ्रामक खबरों को फॉर्वर्ड करने के आरोप में तथा निर्वाचन कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के दोषियों को चिन्हित करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel