Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वीमेंस यूनिवर्सिटी में युवा मतदाताओं को किया संबोधित- कहा- मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान करें

Follow

Published on: 27-02-2024

चुनाव को छुट्टी का दिन (Holiday) नहीं पर्व का दिन (Holyday) समझें, अपना प्रतिनिधि चुनने में अग्रणी भूमिका निभायें

छात्राओं ने ली मतदाता प्रतिज्ञा, अपने परिजनों को भी मतदान के लिए प्ररित करने की कही बात

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में कॉलेज के ई.एल.सी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उन्होने ई.एल.सी सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के तहत कार्ययोजना बनाकर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने की बात कही।

स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation program) के तहत कैंपस आईकन का चयन करने, स्लोगन, रंगोली, मेंहदी, हस्ताक्षर अभियान, समेत अन्य गतिविधियां व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी छात्राओं से कहा कि वे स्वयं तथा उनके सहपाठी मतदान करें यह सुनिश्चित करें। 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी छात्राओं को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और जिनको कुछ सुधार करवाना है वे फॉर्म 8 भरने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने युवाओं को मनोरंजक तरीके से कई उदाहरणों के साथ मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए । ‘मेरा एक वोट नहीं देने से क्या होगा’? की सोच को पीछे छोड़ते हुए वोट नहीं दिया तो क्या किया ? की सोच को युवा अपनायें । चुनाव को छुट्टी का दिन (Holiday) नहीं बल्कि पर्व का दिन (Holyday) समझें, अपना प्रतिनिधि चुनने में अग्रणी भूमिका निभायें तथा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान करें।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के ईएलसी की नोडल प्रोफेसर डॉ सोनाली सिंह, डॉ किश्वर आरा, अमित गुंजन तथा ईएलसी क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel