Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

Follow

Published on: 03-04-2024

तीन विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान पश्चात ईवीएम/वीवीपैट के रिसीविंग को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से कोऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के लिए डिस्पैच सेंटर, चुनाव सामग्री, रिसीविंग सेंटर और निर्धारित स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कॉपरेटिव कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्ष, पार्टी एजेंट की एंट्री, मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में इवीएम जमा करने, जमशेदपुर लोकसभा के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों लिए बनने वाले मतगणना कक्ष आदि पहलुओं की समीक्षा कर भवन निर्माण विभाग के अभियंता को जरूरी निर्देश दिए।

साथ ही चुनाव प्रक्रिया के सुचारू व्यवस्था के संबंध में वरीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र का डिस्पैच सेंटर कोऑपरेटिव कॉलेज जबकि पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टी का डिस्पैच सेंटर एलबीएसएम कॉलेज करनडीह होगा।

सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कोऑपरेटिव कॉलेज को रिसीविंग सेंटर बनाया गया है। को-ऑपरेटिव कॉलेज भवन में मतगणना केन्द्र एवं स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान ईवीएम का परिवहन सुविधाजनक तरीके से किया जा सके इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया। इस क्रम ने उन्होंने उक्त परिसर में सभी आवश्यक केन्द्रों के गठन, आरओ व पर्यवेक्षक रूम, वाहन कोषांग, मीडिया सेंटर एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की समीक्षा की और चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पोलिंग पार्टी की सुविधा के लिए साइनेज आदि लगाने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडीआईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एसओआर श्री महेंद्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय कुमार साव, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री रंजीत लोहरा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के अभियंता समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel