Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, कलस्टर का लिया जायजा

Follow

Published on: 03-04-2024

डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथ की दूरी, AMF, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान आदि की विस्तार से की गई समीक्षा

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा सभी प्रखंडों का भ्रमण कर चुनाव के तैयारियों का जायजा लिया जा रहा । इसी क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने आज बोड़ाम एवं पटमदा में प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा कलस्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, पीडीआईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, निदेशक एनईपी, एसओआर, डीटीओ, एसडीएम धालभूम, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ, डीएसपी पटमदा, थाना प्रभारी मौजूद रहे।

प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथ की दूरी, AMF, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलस्टर में पोलिंग पार्टी व केंद्रीय सशत्र बल के आवासन, भोजन आदि मूलभूत सुविधाओं का आकलन कर पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कराने की बात कही गयी ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव के तिथि के घोषणा के उपरांत ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने, चेकनाका पर सघन वाहन जांच अभियान जारी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, त्रुटिरहित, पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सेक्टर पदाधिकारी को बगैर जीपीएस लगे वाहन में मूवमेंट नहीं करने का निर्देश दिया गया ।

बैठक में बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान स्वीप एक्टिविटी के तहत प्रखंड मुख्यालय में की गई रंगोली को पदाधिकारियों ने सराहा तथा हस्ताक्षर अभियान में शामिल होते हुए प्रखंड के प्रत्येक मतदाता से 25 मई को मतदान में उत्साह के साथ भाग लेने का संदेश दिया ।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कलस्टर से बूथ तक पोलिंग पार्टी को पैदल जाना है । मतदान दिवस को सुबह में 5:30 बजे मॉक पोल होना है, ऐसे में कलस्टर से बूथ तक पैदल मार्च समय का पूर्व आकलन कर समय पर बूथ तक पहुंचने, सुरक्षा के दृष्टि से संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओ पर जरूरी निर्देश दिये गए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel