Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर, कला दल, स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्ट व रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ किया बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की किया अपील

Follow

Published on: 06-04-2024

07 से 09 अप्रैल तक चलेगा वोट महोत्सव, अभियान के दौरान छूटे हुए 18+ मतदाताओं का नाम अधिक से अधिक निबंधन करायें

वोट महोत्सव में ज्यादा मतदाताओं का नाम निबंधन कराने वाले BAG, VAF, ELC को जिला स्तरीय समारोह में किया जाएगा सम्मानित, श्री अनन्या मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जमशेदपुर (झारखंड)। BAG, VAF, ELC के माध्यम से 18+ आयु वर्ग के योग्य मतदाता एवं मतदाता सूची में निबंधन से वंचित मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन 07 से 09 अप्रैल तक वोट महोत्सव के नाम से विशेष अभियान चलाएगा। आवासीय सोसायटी, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, बूथ स्तर पर तथा सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, संगठनों में संबंधित संस्थानों के द्वारा अपने-अपने कार्यालय एवं आवासीय व व्यवसायिक परिसर में योग्य एवं वंचित मतदाताओं का सत्यापन अभियान चलाकर वंचित लोगों को फॉर्म-6 भरा जाएगा।

साथ ही मतदाता जागरूकता संबंधी कई तरह की गतिविधि, बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा… ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में कही।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कई स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जरूरी है कि इसका दायरा बढ़ाते हुए एक-एक मतदाता तक संदेश पहुंचाया जाए और मतदान की महत्ता से अवगत कराया जाए । सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर, कला दल, स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्ट व रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के एंबेसडर की भूमिका में आप सभी सजगता एवं तत्परता से कार्य करें। लोकतंत्र का महापर्व हमें अपने सामाजिक सरोकार से जुड़ने, लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता दिखाने का भी अवसर देता है।

आप सभी समाज के बीच कार्य करने वाली संस्थायें हैं जिनसे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हजारों लोग जुड़े होते है, जरूरत है आगे आकर मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता कि जिससे हमारे जिले के शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति उदासीनता को दूर किया जा सके ।

सभी रेसिडेंसियल वेलफेयर सोसायटी से 10 अप्रैल तक फॉर्म 6 से नए मतदाताओं के नाम निबंधन की सूची मांगी गई। उन्होने कहा कि वोट महोत्सव के दौरान आगामी तीन दिनों में ज्यादा से मतदाताओं का नाम निबंधन कराने वाले BAG, VAF, ELC को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा ।

रोचक गतिविधि से मतदाताओं को जागरूक करें तथा 25 मई को मतदान के लिए प्रेरित करें

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम भी तभी सफल होगा जब एक एक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा । जिला प्रशासन की पूरी मशीनरी ग्राउंड लेवल पर तत्परता से कार्य कर रही है।

सभी सोशल मीडिया इंफ्लूएशर की युवा वर्ग के बीच अच्छी पहुंच है, इस प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल करते हुए युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। सुगम परिवहन के लिए 85+ आयु वर्ग के मतदाता हों या दिव्यांग तथा गर्भवती महिला सभी को वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, इसका प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करें।

उन्होने संगठनों से मोबाइल स्टीकर, बैच, रंगोली, मानव श्रृंखला, क्वीज, प्रभातफेरी, चुनाव पाठशाला, मतदाता शपथ, सोशल मीडिया पर रील बनाने, वीडियो मैसेज, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, बाइक स्टीकर, वोटर आईडी के साथ सेल्फी, हस्ताक्षर अभियान, निबंध, स्लोगन आदि गतिविधियों के संचालन की बात कही।

इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाया गया तथा मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर रोचक गतिविधि भी संचालित किए गए। उप विकास आयुक्त ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से कहा कि मतदान के अधिकार के प्रति प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें

बैठक में स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला खेल पदाधिकारी श्री अविनेश त्रिपाठी समेत स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel