Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने कॉपरेटिव कॉलेज में 18+ मतदाताओं को किया संबोधित

Follow

Published on: 09-04-2024

मतदाता सूची में शत प्रतिशत निबंधन वाले टॉप 10 कॉलेज, आवासीय सोसायटी को किया जाएगा सम्मानित…श्री अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी

उत्सव के माहौल में चुनाव में भागीदारी निभायें, अपने साथ 10 अन्य लोगों को भी बूथ तक मतदान के लिए लायें… श्री मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी, स्वीप कोषांग

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, आवासीय सोसायटी में वोटर अवेयरनेस फोरम तथा बूथ स्तर पर बूथ अवेयरनेस ग्रूप द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा आयोजित क्विज कॉम्पिटिशन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने युवा मतदाताओं को संबोधित किया एवं आगामी मतदान दिवस के दिन शत प्रतिशत भागीदारी के लिए प्रेरित किया ।

‘ग्रामीण क्षेत्र से सीख लें शहर के मतदाता’

मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन, नाम दर्ज नहीं हो तो फॉर्म 6 से नाम निबंधन तथा मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी युवा अपनी सहभागिता दें… ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने अपने संबोधन में कही।

उन्होने शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति उदासीनता को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि जागरूक, शिक्षित तथा सभी सुविधा होने के बावजूद शहरी मतदाता मतदान देने अपेक्षित संख्या में नहीं पहुंचते, ऐसा चुनाव आयोग के डाटा में रिफ्लेक्ट होता है। जरूरत है कि शहरी क्षेत्र के मतदाता एक-एक वोट का महत्व को समझें तथा मतदान जरूर करें ताकि एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने युवा मतदाताओं से अपील किया कि अपने नाम का सत्यापन जरूर करा लें ताकि मतदान के दिन पूर्ण रूप से आश्वस्त होकर मतदान केन्द्र में जाकर अपना मत दे सकें । उन्होने बताया कि शत प्रतिशत नाम निबंधन करने वाले शिक्षण संस्थान(ई.एल.सी) हों या आवासीय सोसायटी (वी.ए.एफ), या अन्य संगठन जिला स्तर पर टॉप 10 को सम्मानित किया जाएगा। 15 अप्रैल से पहले सभी छूटे हुए योग्य मतदाताओं का नाम निबंधन जरूर करायें ताकि वे मतदान कर सकें।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलाकर आगामी लोकसभा चुनाव में अपने एवं अपने परिजनों के साथ बढ़-चढ़कर 25 मई को मतदान करने की बात कही गई।

उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी, स्वीप कोषांग ने ईएलसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि काफी अच्छा सहयोग सभी स्तर पर जिला प्रशासन को प्राप्त हो रहा है। जरूरी है कि इसी जोश को मतदान के दिन तक बरकरार रखते हुए मतदाता अपने बूथ तक मतदान करने पहुंचे। उन्होने युवाओं से अपील किया कि मतदान के दिन अपने साथ कम से कम 10 लोगों को मतदान कराने बूथ पर पहुंचे तथा उत्सव के वातावरण में मतदान करें।

इस मौके पर एडीएम(एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, डीसीएलआर घाटशिला श्री नीत निखिल सुरीन, सहायक निदेशक पंचायती राज डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव समेत अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel