Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने नामाकंन के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पदाधिकारियों साथ की बैठक

Follow

Published on: 23-04-2024

बेरिकेडिंग, मजिस्ट्रेट की तैनाती, पार्किंग, ड्रॉप गेट आदि, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। 29 अप्रैल को नामांकन की अधिसूचना जारी होगी। नामाकंन के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में समाहरणालय परिसर एवं निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में आवश्यक बेरिकेडिंग, मजिस्ट्रेट की तैनाती, पार्किंग, ड्रॉप गेट, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विदित हो कि 09-जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 29 अप्रैल से 06 मई तक नामाकंन की तिथि निर्धारित है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सुचारू रूप से नामांकन की प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए। आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर लागू निषेधाज्ञा एवं आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी समेत कुल पांच लोगों को निर्वाची कार्यालय में प्रवेश की अनुमति होगी।

बैठक में एसएसपी श्री किशोर कौशल, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एडीएम(एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारूल सिंह समेत डीएसपी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel