Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, ईवीएम का डिस्पैच, रिसिविंग एवं काउंटिंग के लिए की जा रही तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 24-04-2024

स्ट्रॉंग रूम निर्माण, ईवीएम रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेडिंग, साइनेज, पार्किंग, ट्रैफिक प्लान आदि की समीक्षा कर पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर से तीन विधानसभा क्षेत्र 47-जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिमी की पोलिंग पार्टिंयां डिस्पैच की जाएंगी। साथ ही मतदान उपरांत सभी विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम की रिसिविंग एवं मतगणना भी यहीं होगी। कॉलेज परिसर में की जा रही तैयारियों का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा लिया गया।

इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में बनाये जा रहे अलग-अलग स्ट्रॉंग रूम, चुनाव सामग्री का वितरण, ईवीएम वीवीपैट का रखरखाव, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, परिसर की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक प्लान, सीसीटीवी, ईवीएम रिसिविंग प्लान की समीक्षा किया।

साथ ही आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग, पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए साइनेज लगाने का निर्देश दिए । रिजर्व, माइक्रो ऑब्जर्वर, मेडिकल टीम की बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर निर्देशित किया । वहीं XLRI में भी वाहनों की पार्किंग को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सुरक्षात्मक तैयारी के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारी को ईवीएम के डिस्पैच, रिसिंविग और मतगणना को लेकर निर्देश दिया गया है । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी आवश्क बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराना लक्ष्य है, इसी कड़ी में सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा।

मौके पर सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एडीसी श्री रोहित सिन्हा, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, डीटीओ श्री धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, डीएसपी ट्रैफिक, थाना प्रभारी तथा अन्य मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel