Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 25-04-2024

प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभावार भौतिक रूप से ईवीएम अलग करने (पृथक्करण) का कार्य प्रारंभ, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने को लेकर ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम को भौतिक रूप से अलग-अलग (पृथक्करण) करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस पहुंचकर उक्त कार्य का अवलोकन किया, मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे । 24 से 28 अप्रैल तक सभी ईवीएम भौतिक रूप से अलग-अलग करते हुए छह विधासनभा क्षेत्र के संबंधित स्ट्रॉंग रूम में रखे जाएंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पूरी प्रक्रिया के वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप निर्वाचन सम्बंधी सभी कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा । दूसरा रैंडमाइजेशन 10 मई को निर्धारित है जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बूथवार ईवीएम आवंटित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि जिले में लोकसभा चुनाव के अधिसूचना जारी होने की तिथि 29 अप्रैल निर्धारित है । प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन वापसी की तिथि 09 मई, मतदान तिथि 25 मई एवं 04 जून को मतगणना किया जाएगा । कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर को सभी छह विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम रिसिविंग सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है जहां मतगणना होगी।

इस दौरान मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एडीएम(एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, एसडीओ घाटशिला श्री सच्चिदानंद महतो, एसडीओ धालभूम श्रीमती पारूल सिंह समेत अन्य सभी एईआरओ उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel