Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार ग्रेजुएट कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Follow

Published on: 25-04-2024

उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग, परियोजना निदेशक आईटीडीए कार्यक्रम में हुए शामिल, युवा मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान की किया अपील

जमशेदपुर (झारखंड)। शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में इजाफा करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार ग्रेजुएट कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने युवाओं से मतदाता सूची में नाम निबंधन के आखिरी तारीख 26 अप्रैल को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि जिनका भी नाम दर्ज नहीं हो पाया है वे फॉर्म 6 जरूर भरें ताकि लोकसभा के चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र की मजबूत में अपनी भागीदारी निभा सकें।

उप विकास आयुक्त ने नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद कर मतदान क्यों जरूरी है विषय पर परिचर्चा भी किया। उन्होने कहा कि एक-एक मतदाता के वोट से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है।

मतदान से ही तय होता है कि हमारे क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार एवं जागरूक हैं। नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धूरी है। ऐसे में सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से 25 मई को मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं।

मौके पर सभी युवा मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लाए गए विभिन्न तरह के एप जो निर्वाचन प्रक्रिया को और भी अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाने में सहायक हैं, के बारे में जानकारी दी गई। खासकर सी-विजिल एप्प जिससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है, वोटर हेल्पलाइन एप, टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए आगामी चुनाव में मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel