Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने चुनाव में प्रत्याशियों के व्यय की निगरानी को लेकर की बैठक, प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर पैनी नजर रखने के दिए निर्देश

Follow

Published on: 27-04-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदुपर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में चुनाव व्यय की निगरानी के सम्बंध में बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय लेखा कोषांग श्री दीपांकर चौधरी बैठक में मौजूद रहे । बैठक में सभी छह विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय पर्यवेक्षक (एईओ) व लेखा दल के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के द्वारा प्रचार-प्रसार एवं अन्य कार्यों हेतु किए जाने वाले खर्चों के निगरानी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई । इसके साथ ही खर्चों का रिकॉर्ड संधारण के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया गया ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर पैनी नजर रखें । प्रत्याशियों के लिए अधिकतम खर्च की सीमा 95 लाख रू. निर्धारित है । प्रत्याशियों के द्वारा किए गए प्रत्येक व्यय का नित प्रतिदिन अलग-अलग रजिस्टर में संधारित करना है । तथा निर्धारित तिथि को राजनीतिक दल/ प्रत्याशी के प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के व्यय निगरानी दल चुनावी खर्च के लेखा जोखा को आपस में मिलान करेगी।

ऐसे में सभी अपने-अपने तय कार्य प्रणाली के अनुसार कार्य करते हुए अभ्यार्थियों के व्यय का निरीक्षण सुनिश्चित करे । पूरी पारदर्शिता एवं सूक्ष्मता के साथ व्यय का लेखा-जोखा संधारित करें । उन्होंने सभी टीमों को तकनीकी आधार पर संपूर्ण कार्यों के निष्पादन पर भी जोर दिया।

पी.डी आईटीडीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय लेखा कोषांग ने कहा कि जिला के लिए व्यय पर्यवेक्षक नामित हो चुके हैं। व्यय निगरानी दल अभ्यर्थी द्वारा किए जा रहे सभी प्रकार के खर्चों का बारीकी से अवलोकन करना और उन्हें रजिस्टर में विधिवत अंकित करना सुनिश्चित करेंगे

इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिए। किस टीम का क्या रोल है इसपर पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आपसी तालमेल स्थापित कर निर्वाचन के दायित्वों का निर्वाहन करें ताकि लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे चुनावी खर्च पर नजर रखी जा सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel