Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण

Follow

Published on: 02-05-2024

एमसीएमसी एवं व्यय कोषांग को चुनावी व्यय निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने एमसीएमसी, व्यय कोषांग व सामग्री कोषांग का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग श्री दीपांकर चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

एमसीएमसी कोषांग एवं व्यय कोषांग के निरीक्षण में निर्वाचन व्यय के सतत निगरानी सहित अनुश्रवण पर बल देते हुए निर्देशित किया कि व्यय लेखा का संधारण करते हुए प्रत्याशी के शैडो रजिस्टर में इंट्री करें। प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे हर चुनावी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें, जनसभा- रैली, नुक्कड़ सभा आदि सभी आयोजनों के दौरान किए गए व्यवस्थाओं का वीडियोग्राफी करायें एवं उसके लागत का सटीक आकलन करते हुए अनुश्रवण टीम को उपलब्ध करायें। कोई भी कार्यक्रम या गतिविधि न छूटे इसका विशेष ध्यान रखें।

इसके लिए संबंधित दलों, प्रत्याशियों द्वारा कार्यक्रम की पूर्वानुमति से अवगत रहें। एमसीएमसी कोषांग, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समाग्री कोषांग के निरीक्षण में कहा कि चुनाव के लिए जरूरी सभी सामग्रियों की सूची तैयार कर लें। अगर किसी सामग्री की कमी है तो इसकी सूची बनाकर निर्वाचन शाखा को सौंपे। मतदानकर्मियों के लिए जरूरी सामान की पैकेजिंग के बारे में उन्होंने जानकारी ली तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel