Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम व सीएपीएफ को ठहारने के लिये चयनित विद्यालयों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 07-05-2024

सभी स्थानों पर एएमएफ की सुविधायों को हर हाल में बहाल रखने के निर्देश

गर्मी के मद्देनजर बूथों पर पेयजल व धूप से मतदाताओं के बचाव को लेकर टेंट लगाने के निर्देश

पलामू (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को सीएपीएफ को ठहारने के लिये चयनित राजमाता प्रफ़ुल मंजरी उच्च विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय चैनपुर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के आसपास फैले झाड़ियों को साफ-सफाई करने पर बल दिया।वहीं राजमाता प्रफ़ुल मंजरी उच्च विद्यालय में भी सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया।

इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम के लिये चिन्हित सदगुरु प्रताप हरि+2 उच्च विद्यालय का भी जायजा लिया।उन्होंने चैनपुर बीडीओ से रिजर्व ईवीएम मशीन को सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम से मतदान केंद्रों की दूरी एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

सदगुरु प्रताप हरि+2 उच्च विद्यालय व मतदान केंद्र संख्या 118 व 119 को मॉडल बूथ बनाने के निर्देश

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रंजन ने चैनपुर के बीडीओ को सदगुरु प्रताप हरि+2 उच्च विद्यालय व मतदान केंद्र संख्या 118 व 119 को मॉडल बूथ बनाने के निर्देश दिये।इसके साथ ही सभी बूथों में एएमएफ के तहत सभी सुविधाओं को अनिवार्य रूप से बहाल करने के निर्देश दिये।

इस दौरान विशेष कर पेयजल की सुविधा व धूप से बचने हेतु टेंट लगाने पर बल दिया।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त व चैनपुर सीओ उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel