Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय की उपलब्धता/ मरम्मत कार्य की समीक्षा की

Follow

Published on: 13-05-2024

दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। कलस्टर एवं मतदान केन्द्रों में पोलिंग पार्टी तथा पुलिस बल के लिए आवासन समेत पेयजल, शौचालय, बिजली की उपलब्धता एवं चल रहे मरम्मत कार्य की समीक्षा जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा किया गया।

उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी, कार्यापालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर श्री सुनिल कुमार उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता से मतदान केन्द्र एवं कलस्टर में पेयजल एवं शौचालय के मरम्मतीकरण कार्य में अधतन प्रगति की जानकारी ली । कार्यालय अभियंता ने बताया कि 90 फीसदी कार्य पूर्ण हैं, शेष कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने को लेकर आश्वस्त किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टी हों या सुरक्षा बल उनके आवासन तथा मतदान केन्द्र या कलस्टर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में कोई कमी नहीं रहे, मरम्मतीकरण कार्य या नए तरीके से निर्माण कराये जा रहे पेयजल आपूर्ति, शौचालय की गुणवत्ता को लेकर उन्होने सख्त हिदायत दी।

साथ ही उप विकास आयुक्त एवं जिला योजना पदाधिकारी को अपने स्तर से सभी कलस्टर एवं मतदान केन्द्रों में बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की उपलब्धता की पुनर्समीक्षा कराने के निर्देश दिए। निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बिजली कनेक्शनों का मेंटेनेंस कराया गया है। संबंधित क्षेत्र के बिजली विभागीय कर्मचारी को बूथों पर जाकर कनेक्शन की पुन: जांच करने का निर्देश दिया गया।

वैसे सभी मतदान केन्द्र जहां चापाकल मरम्मती कार्य किया गया है, उनका भी भौतिक सत्यापन कराते हुए रिपोर्ट समर्पित कराने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केन्द्र हों या कलस्टर कहीं से भी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए, निर्माण कार्य या मरम्मती कार्य की पुनर्समीक्षा सभी बीडीओ, सीओ भी अपने स्तर से करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel