Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, परिवार सहित बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की गई

Follow

Published on: 16-05-2024

उप विकास आयुक्त ने युवा मतदाताओं को किया संबोधित, बोले- लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता दिखायें, बुजुर्ग, दिव्यांग व महिला मतदाताओं को वॉलंटियर करें युवा, 25 को 25 के साथ मतदान करें

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित कर कॉलेज में विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें मतदान संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में शामिल उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत महत्व है। इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है।

मतदान न करने वालों में अधिकतर संख्या विद्यार्थी और बुजुर्ग लोग शामिल रहे हैं । मतदान के प्रति उदासीनता दूर करने के लिए युवाओं को लक्षित कर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, वहीं बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की शत प्रतिशत भागीदारी को देखते हुए इस बार होम वोटिंग से मतदान कराया जा रहा है।

मतदान कर देश की प्रगति में दें योगदान

उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार होता है। मतदान से वह देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे सकता है। मतदान में हमारे देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष हमारे देश में लाखों युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाता है।

इस मौके पर उन्होने सभी युवाओं को आगामी 25 मई को परिवार समेत 25 लोगों के साथ बूथ पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदान को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई । उन्होने युवाओं से अपील किया मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर बुजुर्ग, दिव्यांग व महिला मतदाताओं को वॉलंटियर कर सहयोग भी करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel