Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील- अबतक नहीं मिली है मतदाता सूचना पर्ची तो 1950 टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

Follow

Published on: 17-05-2024

मतदाता सूची वितरण का 18 मई को अंतिन दिन, सभी बीएलओ को शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करना का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। 18 मई जिले में मतदाता सूचना पर्ची वितरण का अंतिम दिन है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पिछले 07 मई से मतदाता सूचना पर्ची का वितरण बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर किया जा रहा है।

वैसे मतदाता जिनको मतदाता सूचना पर्ची अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है उनसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील किया है कि टोल फ्री 1950 पर शिकायत करें, आपके क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर पर जाकर मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु घर-घर मतदाता सूचना पर्ची पहुंचाने के साथ-साथ रंगीन वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है । इसके साथ ही सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश है कि मतदाता सूचना पर्ची वोटर या उनके परिवार के सदस्य को ही दें।

लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में सभी मतदाता की भागीदारी जरूरी है। शहर हो या सुदूर गांव, प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही है, ताकि सभी मतदाता अपने बूथ के बारे में जागरुक हो सकें।

मतदाता सूचना पर्ची और रंगीन वोटर गाइड में क्या जानकारियां हैं?

मतदाता सूचना पर्ची के आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है। मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है ।

रंगीन वोटर गाइड में चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-ईसीआई एप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैन्डिडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है।

इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel