Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने होटल महल इन में अयोजित स्वीप कार्यक्रम में हुए शामिल

Follow

Published on: 11-03-2024

उपस्थित लोगों को दिलाई गई मतदाता शपथ, अपने परिजनों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्ररित करने की कही बात

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने होटल महल इन के सभागार में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उप विकास आयुक्त ने मतदान की उपयोगिता बताते हुए हिंद आईटीआई तथा करीम सिटी कॉलेज के छात्रों एवं ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों को मताधिकार का प्रयोग के लिए प्रेरित किया ।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि वोट देना हर एक वयस्क नागरिक का कर्तव्य है। सभी नागरिकों को इस कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए अपना प्रतिनिधि चुनने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना अनिवार्य है। मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत 12 पहचान पत्र में से किसी एक का उपयोग कर मतदान कर सकते हैं।

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि वे स्वयं तथा रिश्तेदार एवं आस पड़ोस के सभी लोग मतदान करें यह सुनिश्चित करें। 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देते हुए इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया और सभी लोगों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो।

यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और जिनको कुछ सुधार करवाना है तो फॉर्म 8 भरने की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। जो लोग बाहर रह रहे हैं, वे फॉर्म 8 भरकर वहां के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराते हुए संबंधित राज्य / जिले में मतदान कर सकते हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने अगामी निर्वाचन में सभी उपस्थित लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता शपथ दिलाया और स्वीप के सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर और हिंद आईटीआई के छात्र, करीम सिटी कॉलेज के छात्र, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel