Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल डिपार्टमेंट के साथ किया बैठक, वोटर कार्ड वितरण की समीक्षा की

Follow

Published on: 06-07-2024

बीएलओ के साथ समन्वय बनाते हुए वोटर कार्ड वितरण सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ बैठक कर वोटर कार्ड वितरण कार्य के अधतन स्थिति की समीक्षा की गई । उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। उन्होने डाक कर्मियों को वोटर कार्ड वितरण हेतु उपलब्ध कराये गए सभी वोटर कार्ड का वितरण बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

वोटर कार्ड वितरण की समीक्षा में पाया गया कि 22 जनवरी से 14 मई तक 65 हजार वोटर कार्ड डाक पोस्ट से मतदाताओं तक पहुंचाये गए हैं । 353 कार्ड मतदाताओं के मृत, पलायन या अन्य कारणों से डिलीवर नहीं हो पाए । डाक पता पर अनुपलब्ध अथवा दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर चुके मतदाताओं की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही।

इसके अलावे अन्य कारणों से डिलिवर नहीं हो पाये वोटर कार्ड की सूची उचित कारण सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधान डाकघर से उप डाकघरों में डिलिवरी हेतु लंबित वोटर कार्ड को पुन: प्रयास करते हुए अधिकतम मतदाताओं के डाक पते पर पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel