Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिले के 10 पंचायत व 2 वार्ड में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर, बड़ी संख्या में शिविरों में पहुंचे आमजन, कई योजनाओं में मिली ऑन द स्पॉट स्वीकृति

Follow

Published on: 11-12-2023

माननीय विधायक पोटका, माननीय विधायक जुगसलाई, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

जिला स्तर व प्रखंड के पदाधिकारी लगातार पंचायत स्तरीय शिविरों में पहुंचकर सभी सुयोग्य तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे… श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत 10 प्रखंडों के 10 पंचायत व 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन कर आमजनों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया । 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक चलाये जा रहे इस अभियान के तहत आज जमशेदपुर सदर प्रखंड के उत्तर सुसनीगड़िया पंचायत मंडप, पोटका के तेंतलापोड़ा, पटमदा के पटमदा पंचायत, बोडाम के बेलडीह, घाटशिला के काड़ाडुबा पंचायत, मुसाबनी के पूर्वी मुसाबनी, धालभूमगढ़ के महुलीशोल, बहरागोड़ा के खेडुआ, चाकुलिया के मालकुंडी पंचायत तथा गुड़ाबांदा के सिंहपुरा पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया।

वहीं नगर निकायों में जेएनएसी के सोनारी स्थित झाबरी बस्ती सामुदायिक भवन और मानगो नगर निगम में प्राथमिक विद्यालय गौड़ बस्ती, वार्ड नंबर 09 में शिविर आयोजित किया गया।

माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतलापोड़ा पंचायत और माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी पटमदा प्रखंड के पटमदा पंचायत में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। माननीय विधायकगण ने कहा कि सरकार आपके पंचायत में आपके द्वार तक चल कर आ रही है योजनाओं का लाभ देने के लिए, पुरानी, नई जितनी भी योजनाएं है सबका लाभ उठाएं, घर बैठकर कर नहीं रहें, बड़ी संख्या में अपने पंचायतों के शिविर में पहुंचे।

जिला प्रशासन के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड के पदाधिकारी कर्मी लगातार आपके बीच रहकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने शिविर के सफल आयोजन को लेकर कहा कि लगातार पंचायत स्तरीय शिविर में जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहकर व्यवस्थित तरीके से पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे। माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की पहल एवं निर्देशानुसार शिविर में आए सभी लाभुकों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा।

योजना का लाभ मिलने के साथ साथ उपहार के रूप में पौधा मिलने पर लाभुकों द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार के इस पहल को काफी सराहना मिल रही है। आगामी शिविरों में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें ।

शिविर में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग शिविर में लाभुक हजारों की संख्या में आवेदन करने पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आमजनों को दिया गया।

इन पंचायत स्तरीय शिविरों में पेंशन स्वीकृति, मनरेगा जॉब कार्ड, कम्बल वितरण का लाभ, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना, अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान के तहत वन पट्टा जैसे कई योजनाओं का ऑन द स्पॉट स्वीकृति से लाभुकों में काफी खुशी देखी गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel