Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिले के 59 केन्द्रों पर 10 जून को होगी सीडीपीओ की नियमित नियुक्ति परीक्षा, जिला उपायुक्त ने मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 08-06-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी(सीडीपीओ) नियमित नियुक्ति परीक्षा पूर्वी सिंहभूम जिला के 59 परीक्षा केंद्रों में 10 जून, सोमवार को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। XLRI सभागार में आयोजित ब्रीफिंग में सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एसडीओ धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, घाटशिला एसडीओ श्री सच्चिदानंद महतो उपस्थित रहे।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा परीक्षा केन्द्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन के लिए प्रतिनियुक्त केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बिना किसी चूक के कर्तव्य निर्वाहन का निर्देश दिया गया। सभी केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए।

इसके लिए किसी भी प्रकार की समस्या का पूर्वाकलन कर उसका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर जारी मार्ग-निर्देशिका का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

10 जून को 59 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 26424 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक होगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके, इसके लिए सभी केंद्रों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गयी है। निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी बिना फ्रिस्किंग के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करें।

सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कोषागार पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त स्टेटिक व उड़नदस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केन्द्राधीक्षक मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel