Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जी.आई.सी. इण्टर कालेज के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शादी हुआ सम्पन्न!

Published on: 16-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

जी.आई.सी. इण्टर कालेज के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शादी हुआ सम्पन्न!

बस्ती – शासन के अति महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में जी.आई.सी. इण्टर कालेज के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शादी सम्पन्न करायी गयी। सामूहिक विवाह अंतर्गत 10 विकास खण्डों के कुल 797 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। कुल 797 नव दाम्पत्य जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव दाम्पत्य को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्धि करने की कामना किया गया। सामूहिक विवाह की पावन बेला पर जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर-वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामना दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना द्वारा शादी पर होने वाले अपव्यय पर रोक लगती है, जिससे गरीब आदमी भी अपनी बहन, बेटी-बेटा की शादी खुशहाली के साथ संपन्न कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुभ विवाह/पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है, जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं। यह सामूहिक विवाह समाज की समरसता एवं समरूपता का प्रतिफल है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द ने सामूहिक विवाह योजना द्वारा एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते है। इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति पर बल मिलता है। उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामना दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े शादी पर रू0 51000/- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 35000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी, रू0 10000/- का उपहार दिया जायेगा तथा रू0 6000/-का शादी में व्यय किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। कार्यक्रम में सीडीओ जयदेव सीएस, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, महादेवा के फूलचन्द्र श्रीवास्तव, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, यशकान्त सिंह, अनिल दुबे, उपाध्यक्ष भानु मिश्रा, जगदीश शुक्ला जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास लालजी यादव सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel