Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जुए पर हुए बड़ी कार्यवाही एस पी के निर्देशन में आरआई अपने हमराही पुलिस स्टाफ के साथ, जुआ खेलते 19 आरोपी को पकड़ा

Follow

Published on: 08-02-2024

जुए पर हुए बड़ी कार्यवाही एस पी के निर्देशन में आरआई अपने हमराही पुलिस स्टाफ के साथ, जुआ खेलते 19 आरोपी को पकड़ा

पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार,पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब, आदि पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना पलेरा पुलिस द्वारा दिनांक 7.2.24 को निम्न कार्यवाही की गई।
थाना पलेरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडीगढ़ मोहल्ला में टीकमगढ़ जिले एवं जिले से बाहर तथा उत्तर प्रदेश के लोगों के द्वारा मिलकर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। जुआरियों की संख्या अधिक होने से पुलिस लाइन टीकमगढ़ से पुलिस बल प्राप्त कर उक्त मुखविर के बताएं स्थान पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई। जिससे मौके पर 1,40,210/- रुपए नगद 06 फोर-व्हीलर वाहन एवं 06 टू-व्हीलर वाहन कीमती लगभग 30,75,000/- रुपए एवं 17 मोबाइल कीमती लगभग 63,000/- कुल मसरूका 32,78210/-रुपए का जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी
1-कृष्ण पाल उर्फ केपी यादव उम्र 28 साल निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश
2-भूरा रजक उम्र 28 साल निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश
3- बृजेश यादव उम्र 33 साल निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश
4-मलखान सिंह उम्र 32साल निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश
5-हरेंद्र बालमीक उम्र 42 साल निवासी पलेरा
6-पुष्पेंद्र अहिरवार उम्र 29 साल निवासी जिला छतरपुर
7-अमन खरे उम्र 21 साल निवासी जिला छतरपुर
8-संजय शुक्ला 45 साल निवासी जिला छतरपुर
9-दिनेश खटीक उम्र 32 निवासी जिला पन्ना
10-प्रभु दयाल कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी पलेरा
11-प्रमोद मिश्रा उम्र 48 साल निवासी जिला झांसी उत्तर प्रदेश
12- प्रताप राय उम्र 26 साल निवासी पलेरा
13-राहुल खटीक उम्र 28 साल निवासी जिला छतरपुर
14-अनस खान उम्र 35 साल निवासी जिला पन्ना
15-गब्बर लोधी उम्र 30 साल निवासी जिला अशोकनगर
16-पुष्पेंद्र विश्वकर्मा उम्र 38 साल निवासी पलेरा
17-भारत कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी जिला छतरपुर
18- परशुराम अहिरवार उम्र 32 साल निवासी जिला छतरपुर
19-नाबालिग बालक
जप्त मसरूका
140210/-रुपए नगद
06 फोर व्हीलर वाहन एवं 06 टू व्हीलर वाहन कुल कीमती लगभग 30,75,000/-रुपए
17 मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग 63000/-रुपए

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel