Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जेण्डर रेसियों बढ़ाने के लिए घर-घर सर्वे करके मतदाता फार्म भरवायें – मडलायुक्त!

Published on: 02-12-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*जेण्डर रेसियों बढ़ाने के लिए घर-घर सर्वे करके मतदाता फार्म भरवायें – मडलायुक्त!*

बस्ती – मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक, भारत निर्वाचन आयोग अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके मतदाता फार्म भरवायें। एईआरओ के रूप में तैनात बीडीओ एवं एबीएसए प्रत्येक दिन सबसे कम महिला मतदाता वाले बूथ की समीक्षा करें। कलेक्टेªट सभागार में अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि जेण्डर रेसियों 870 से बढकर 873 हुआ है, महादेवा विधानसभा में यह रेसियों सबसे कम है तथा रूधौली में घट गया है। प्रत्येक विधानसभा में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सर्वाधिक कम महिला मतदाता वाले 50-50 बूथ चिन्हित करके विशेष प्रयास सुनिश्चित करें।
उन्होने निर्देश दिया है कि आनलाइन भरे गये फार्म 6 की हार्डकापी भी बूथ पर सुरक्षित रखी जाय। मृतक या शिफ्टेड मतदाता का नाम सूची से हटाने के लिए परिवार से फार्म 7 अवश्य भरवाया जाय। सुनिश्चित करे कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम पॉच 18 से 19 वर्ष तथा महिला मतदाता बनाने के लिए फार्म 6 अवश्य भरवाया जाय। समीक्षा में उन्होने पाया कि 230 बूथ पर 5 से कम फार्म प्राप्त हुए है।   
समीक्षा में उन्होने पाया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता जोड़ने के लिए 27572 फार्म 6, 21914 फार्म 7 तथा 8859 फार्म 8 भरवाये गये है। उन्होने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर जाकर 18 से 19 वर्ष आयु के व्यक्ति की सूची तैयार करे तथा उनका मतदाता फार्म भरवायें। सभी एईआरओ समीक्षा के दौरान इसको अवश्य देखें।
मण्डलायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके सुझाव प्राप्त किए। उन्होने कहा कि सभी दल प्रत्येक बूथ पर बीएलए तैनात कर दें, जो मतदाता बनाने में बीएलओ का सहयोग करेंगें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण अभियान से संबंधित सूचनाए समय से इन्हें उपलब्ध करायें। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, बाबूराम सिंह, बाबा रामसजन सूर्यवंशी, के.के. तिवारी, जयप्रकाश पाण्डेय, जयहिन्द गौतम, जावेद पिण्डारी, शिवकुमार चौधरी ने अभियान से संबंधित सुझाव दिया।
मण्डलायुक्त ने आज महादेवा विधानसभा में विजय प्रताप इण्टर कालेज महसों, रूधौली में प्राथमिक विद्यालय दसिया तथा मझौआलाला, बस्ती सदर में राजकीय कन्या इण्टर कालेज, हर्रैया में उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रैया, प्राथमिक विद्यालय पूरेअवधि एवं बनहटा, तथा कप्तानगंज विधानसभा में कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कप्तानगंज, आदर्श प्रा0 वि0 नकटीदेई बुजुर्ग, प्रा0वि0, पिलखॉव के बूथों का निरीक्षण किया। वहॉ उपस्थित मतदाताओं से फीडबैक प्राप्त किया।
बैठक में एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चन्द्र ने बताया कि 9 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तिया प्राप्त की जायेंगी। सोमवार से सभी बीएलओ फील्ड में जायेंगे तथा घर-घर सर्वे करेंगे। उन्होने बताया कि जनपद में 80 वर्ष से अधिक आयु के 34000 मतदाता है, सभी एईआरओ इसका सत्यापन सुनिचित करें। इसमें उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, विनोद कुमार, शत्रुहन पाठक, आशुतोष तिवारी, रमेश यादव, एईआरओ खण्ड विकास अधिकारी तथा एबीएसए, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel