Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

झाँसी मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी का 133वॉ जन्म दिवस

Follow

Published on: 15-04-2024


झॉसी मंडल में आज दिनांक:15.04.24 को मंडल रेल प्रबन्धक के सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी का 133वें जन्म दिवस मंडल रेल प्रबन्धक श्री दीपक कुमार  सिन्हा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारीगण, यूनियन व एशोसिऐशन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मंडल रेल प्रबन्धक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण से की गई, जिसके उपरान्त उपस्थित सभी रेलवे अधिकारियों, यूनियन व एशोसिऐशन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मंडल रेल प्रबन्धक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाते हुये जीवन में उनके सिद्धांतों को ढालना होगा, यही उनके प्रति हमारा सच्चा सम्मान अर्पण होगा। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों व यूनियन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा समाज सेवा हेतु उनके द्वारा किये गये योगदान के संस्मरण व्यक्त किये।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा श्री विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक/परिचालन श्री आर0 डी0 मौर्या अन्य रेलवे शाखा अधिकारीगण, कर्मचारी, यूनियन व एशोसिऐशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन तथा आभार संबोधन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकार श्री ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

इसी प्रकार मंडल के सभी इकाइयों, डिपो तथा स्टेशनों पर पदस्थ अधिकारीगण,पर्यवेक्षक तथा रेल कर्मियों द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी का 133वें जन्म दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन तथा बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण किया गया |

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel