Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

झारखंड ही नहीं, पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता

Follow

Published on: 19-05-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। आज रविवार के दिन मानगो बावन गोड़ा चौक से लेकर चेपापुल तक एवं मानगो गोलचककर से डिमना रोड तक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहन्ति के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पदयात्रा एवं जनसम्पर्क अभियान चलाकर वोट की अपील की, इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती एवं मंत्री बन्ना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने फूलों का माला पहनकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमे एक बड़ा निर्णय लेने की जरूरत है। इंडिया गठबंधन की लहर देश भर में हैं। भाजपा का चेहरा मुरझाया हुआ है, 2014 में महंगाई के नाम पर भाजपा ने चुनाव लड़ा और गैस सिलेंडर दिखाकर हल्ला किया, डीजल और पेट्रोल पर राजनीति की.सत्ता में आने के बाद भाजपा महंगाइ को भूल गई। किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिली, भाजपा का सब वादा जुमला साबित हुआ।

ये 2024 आपके सफल निर्णय का – समय है। राज्य सरकार ने किसान जनता के हित में कई काम किया। हमारी सरकार ने सभी को पेंशन दिया। मोदी सरकार में गैस के दाम को चार सौ से बारह सौ कर दिया गया।

लेकिन इस बार राज्य और देश की जनता इंडिया गठबंधन को वोट देकर भाजपा को जबाब देगी.इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव में लहर बनी हुई है। बन्ना ने कहा कि झूठे केस में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया। मैं वृहद, उन्नत एवं समृद्ध जमशेदपुर की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रयत्नशील हूँ।

इसी क्रम में कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल एम०जी०एम० का निर्माण, मानगो को जाममुक्त बनाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बस पड़ाव का निर्माण, यातायात को नियंत्रित करने हेतु सभी सड़कों का चौड़ीकरण, पुल-पुलियों का निर्माण, सर्वजन पैसन योजनाओं को प्रत्येक घरों में पहुंचाने जैसे जनहित के कार्य निर्बाध जारी है।

उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र वासियों से विकास के लिए समीर मोहंती को तीर कमान छाप पर वोट देकर भारी मतों से जीताने का आह्वान किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel