Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टीकमगढ़ एसपी ने किया लूट का खुलासा

Follow

Published on: 27-02-2024

टीकमगढ़ एस पी ने किया लूट का खुलासा

लूट का खुलासा कर मय माल-मशरूका के अज्ञात आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 25.02.24 को फरियादी रतिराम पिता देवकी माली उम 65 साल निवासी बछोड़ा थाना दिगोड़ा ने थाना दिगौडा में आकर रिपोर्ट लिखाई कि 24.02.24 को रात्रि करीब 8 बजे 03 लड़के मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में आए और क‌ट्टा अड़ाकर क‌ट्टा से मारपीट कर ₹1,10,000/- नगद एवं सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती ₹1,50,000/- कुल मशरुका ₹2,60,000 का लूट कर ले गए। जिस पर अज्ञात 03 नफर व्यक्तियों पर थाना दिगोड़ा में अपराध कायम कर बरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एस डी ओ पी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में उक्त घटना का खुलासा कर माल-मशरुका सहित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम की कार्यवाही पुलिस टीम के द्वारा उपरोक्त घटना में मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुए घटना को

अंजाम देने वाले 03 आरोपियों सहित घटना करवाने वाले 02 आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर मय माल- मशरुका के गिरफ्तार किया गया।

तरीका ए बारदात फरियादी के भतीजे सचिन सैनी द्वारा रमी सर्कल गेम में ₹1,80,000/- हार जाने से अपनी पत्नी एवं साले के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देने की योजना बनाई।

जब्त मशरुका-₹1,00,000/- नगद ₹1,50,000/- के सोने चांदी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 60,000/- रुपए एक 315 बोर का देशी कट्टा,05 मोबाइल कीमती ₹75,000/- कुल मशरुका ₹3,97,100/- का जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी (1) सचिन सैनी पुत्र लखनलाल सैनी उम्र 28 साल निवासी बछोड़ा थाना दिगोड़ा (फरियादी का भतीजा) (2). सचिन सैनी की पत्नी उम्र 26 निवासी बछौड़ा थाना दिगोड़ा (3) गोविंद पुत्र रमेश सैनी उम्र 21 साल निवासी छत्तरपुर (4) अनमोल सिंह पुत्र मलखान सिंह बुंदेला उम्र 19 साल निवासी छतरपुर (5). एक विधि विवादित बालक

प्रशंसनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिगाँड़ा उप निरीक्षक नीरज लोधी, सहायक उप निरीक्षक कल्याण सिंह, मुन्ना लाल, देवी सिंह, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, मुकेश राय, अवधेश खरे, रंजित सिंह, अजय शुक्ला, आरक्षक अभय वर्मा, शैलेंद्र रावत, आशीष मिश्रा, जहर यादव, पंकज शाहू, जगभान रजक, राजेश, अजीत, सुरेंद्र महिला आरक्षक शिवालिका अवस्थी की सराहनीय भूमिका रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel