Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टीकमगढ़ जिले में धारा 144 लागू

Follow

Published on: 17-03-2024

टीकमगढ़ जिले में धारा 144 लागूः पुलिस अधिकारियों ने दल-बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से कहा- भ्रामक अफवाहों पर ध्यान ना देंलोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। शनिवार शाम 6 बजे एसपी के निर्देश पर एसडीओपी ने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही आज से जिले में धारा 144 लगा दी गई है। जिले के सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक और पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला।उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी पोस्ट नहीं करने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की हिदायत दी गई है।पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली थाने से फ्लैग मार्च शुरू किया। इसके बाद स्टेट बैंक चौराहा, पपौरा चौराहा, कटरा बाजार, जवाहर चौक, नजाई बाजार,लुकमान चौराहा, सिंधी धर्मशाला, मिश्रा तिराहा, सेल सागर चौराहा होते हुए पुराना बस।स्टेंड,घंटा घर चौराह, गांधी चौराह हो हुए , कोतवाली में समापन किया गया।फ्लैग मार्च में एसडीओपी राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज, यातायात प्रभारी कैलाश कुमार पटेल, एसआई रघुराज सिंह सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel