Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टीकमगढ़ जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने माना आभार

Follow

Published on: 18-11-2023

टीकमगढ़ जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने माना आभार

जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने माना आभार

टीकमगढ़, 18 नवंबर 2023/ जिले की सभी विधान सभाओं में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुगम और पारदर्शी तरीके व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जिले में निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों/कर्मचारियों सहित आम नागरिकों, मतदाताओं, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन कार्य से संबद्ध प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मियों की कड़ी मेहनत, लगन और निष्ठा की वजह से जिले के सभी मतदान केन्द्रों में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ।
कलेक्टर शर्मा ने विशेष रूप से पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक उम्र और गर्भवती/धात्री मतदाताओं द्वारा मतदान के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की आचार संहिता लगने के पहले से जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने निर्विघ्न चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए जो मेहनत की थी वह फलीभूत हुई है। कलेक्टर शर्मा ने इसके लिए सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने निर्वाचन कार्य के कव्हरेज में रचनात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel