Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस

टीकमगढ़ में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, उमस भरी गर्मी से बच्चों को आया चक्कर

Follow

Published on: 15-08-2024

टीकमगढ़ में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, उमस भरी गर्मी से बच्चों को आया चक्करटीकमगढ़। जिले में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। जो की तकरीबन 57 मिनिट तक चला इस उमस भरी गर्मी में कई बच्चों को चक्कर आने लगे और वह गिरने से बचे ,उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और अंत में पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया। कार्यक्रम में शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्टर के साथ अधिकारियों ने तिरंगा रंग के गुब्बारे और कबूतर छोड़कर शांति का संदेश दिया।भाजपा कांग्रेस कार्यालय में फहराया तिरंगाभाजपा और कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कांग्रेस कार्यालय में नवीन साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।एनसीसी कैडेट्स को आया चक्करपुलिस परेड ग्राउंड पर परेड के लिए पुलिस और एनसीसी कैडेट्स को सुबह 8 बजे से खड़ा किया गया। सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया गया। इसके बाद सीएम का संदेश सुनाया गया। करीब 2 घंटे तक उमस भरी गर्मी में खड़े रहने के कारण एक एनसीसी कैडेट को चक्कर आ गया। उसे तुरंत ट्रीटमेंट दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel