Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टीकमगढ़ में खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन ( KIRTI) का शुभारभ

Follow

Published on: 15-07-2024

टीकमगढ़ में खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन ( KIRTI) का शुभारभ

टीकमगढ़ में खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन ( KIRTI) का शुभारभ हुआ भारतीय खेल प्राधिकरण टीकमगढ़ केंद्र प्रभारी देवेश चंदेल द्वारा जानकारी दी गई कि KIRTI मूल्यांकन 15 से 21 जुलाई 2024 तक पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा हैं। KIRTI मूल्यांकन का शुभारभ टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला जी ,पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ शl रोहित काशवानी जी एवं सहायक संचालक भारतीय खेल प्राधिकरण मध्य क्षेत्र भोपाल सुश्री अंशिका जैन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम अंशिका जैन सहायक संचालक द्वारा कीर्ति कार्यक्रम के उद्देश्य से संबंधित जानकारी दी कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में कीर्ति मूल्यांकन में प्रतिभागिता करें साथ ही खेलों के गुण को सीखते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन करें। माननीय विधायक श्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला द्वारा पुलिस लाइन परिसर में बॉक्सिंग रिंग निर्माण की घोषणा की साथ ही पुलिस लाइन में खेलों से संबंधित निर्माण कार्यो एवं पुलिस लाइन परिसर में किये गए वृक्षारोपण के प्रयासों की पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ एवं रक्षित निरीक्षक की भूरी-भूरी प्रशंसा की। आज 15 जुलाई 2024 को कीर्ति मूल्यांकन में तीन स्कूलों ( होप एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय , शा. उ. मा. विद्यालय अनंतपुरा ) द्वारा भाग लिया गया जिसमे लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया, आभार SAI टीकमगढ़ केंद्र प्रभारी देवेश चंदेल द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रियंक खरे,प्रिंस परमार, कृतिका चंद्रा,अनूप मंडल, प्रिंस सेन,सुनीता रिछारिया,अंकित राय, कमलेश घोष, आनंद जक्कल, शरीफ खान, साक्षी रावत, आसिफ खान, निधि विदुआ, बृजेश यादव, मनोज सोनी, अनीता रैकवार आदि मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel