Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ट्रेक्टर चालक पर कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी-सडक़ हादसे में हुई मौत के मामले में खुले आम घूम रहा आरोपी

Follow

Published on: 30-04-2024

ट्रेक्टर चालक पर कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी-सडक़ हादसे में हुई मौत के मामले में खुले आम घूम रहा आरोपी चालकटीकमगढ़। थाना बड़ागांव अंतर्गत आने वाले ग्राम ककरवाहा निवासी रामचरण वंशकार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सडक़ हादसे में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों द्वारा राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि 30 मार्च 2024 को अनावेदक परमू रजक निवासी ग्राम ककरवाहा ट्रेक्टर मालिक एवं ड्राईवर पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थी की पत्नी शीला वंशकार को ट्रेक्टर से टक्कर मार दी थी, जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और प्रकाश वंशकार एवं रानी वंशकार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका प्रकरण थाना बड़ागाँव में 53/ 2024 पर पंजीबद्ध हुआ था, परन्तु आज दिनांक तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और न ही ट्रेक्टर को जप्त किया गया और न ही उनके ऊपर कोई कार्यवाही की गई, जिसके कारण अपराधीगणों के हौसले बुलंद है और वह कह रहे है कि इस प्रकरण में राजीनामा कर लो नहीं तो तुम लोगों को भी जान से खत्म कर देगें। इस संबन्ध में प्रार्थी रामचरन वंशकार तनय बल्लुआ वंशकार निवासी ग्राम सापौन थाना बड़ागाँव धसान का कहना है कि घटना 30 मार्च 2024 के दिन करीब 11 बजे की है, कि प्रार्थिया शीलाबाई को उसका पुत्र प्रकाश वंशकार मोटर साईकिल से ककरवाहा से सापौन आ रहे थे, कि रास्ते में वीरनगर तिगैला के पास अनावेदक पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर को चलाकर के टक्कर मार दी थी, जिससे मौके पर ही शीला की मृत्यु हो गई थीं और शीला के पुत्र प्रकाश और शीला की नातिन रानी वंशकार को गंभीर चोटे आई थी और शरीर में फेक्चर हो गया था। शिकायत में कहा गया है कि रानी वंशकार अभी भी गंभीर अवस्था में जीवन एवं मृत्यु से संघर्ष कर रही है और प्रकाश के हाथ व पैर में फेक्चर हो गया था। प्रार्थीगण इलाज कराने में लगे रहे, इसलिये अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है और ट्रेक्टर मालिक परमू रजक निवासी ग्राम ककरवाहा का अब उक्त प्रकरण में राजीनामा करने के लिये दवाब डाल रहा है। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है और परमू रजक कह रहा है कि यदि राजीनामा नहीं किया तो जान से खत्म कर देगें। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने फरयादियों को दिया आश्वासन

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel